फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रुपये दोगुना करने के नाम पर 29,000 ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की गली सीकना पान के एक युवक से रुपये दोगुना करने के नाम पर ऑनलाइन 29,000 रुपये ठग लिए। युवक के पिता ने सोमवार को थाना अपराध में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हरिमोहन वार्ष्णेय ने तहरीर देते हुए बताया है कि उनका पुत्र प्रभात वार्ष्णेय की सोशल साइड टेलीग्राम पर आईडी है। 11 मई को उसपर एक संदेश आया, जिसमें लालच दिया कि 1000 रुपये जमा करने पर 500 से 700 रोज पांच दिन तक मिलेंगे।
विज्ञापन


प्रभात ने बताए गए बैंक खाते में बार कोड स्कैन कर रुपये भेज दिए। कुछ ही मिनट में पांच सौ रुपये वापस आए गए। शेष रुपये मांगने पर दूसरा लिंक दिया गया। इसपर 15,000 रुपये की मांग की गई। विश्वास में आकर युवक ने यह रुपये भी भेज दिए। इसके बाद शातिर ने लालच देकर एक अन्य खाता में 13,000 रुपये और ट्रांसफर करा लिए। इस तरह शातिर कुल 29,000 हजार रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें