फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वजह रात्रि में घूम रहे 27 लोग किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, हाथरस।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद भी काफी लोग इनका पालन नहीं कर रहे और कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी अनावश्यक रूप से घूम रहे हैं। ऐसे लोगों पर अब पुलिस का रुख भी सख्त हो गया है। पुलिस लगातार इसे लेकर चे किंग अभियान चला रही है। शुक्रवार की रात्रि में हाथरस गेट पुलिस ने बिना वजह रात्रि में घूम रहे 27 लोगोें को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ 188 व 269 के तहत मुकदमा भी कायम किया है। शनिवार की शाम को पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया और माइक पर लोगों को यह संदेश दिया कि वह बिना वजह घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन

कोरोना काल में लोग बिना वजह घर से बाहर निकल रहे हैं। इस पर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में हाथरस गेट पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से 27 लोगों को गिरफ्तार किया। यह शुक्रवार को रात्रि 9 बजे के बाद अनावश्यक समूह बनाकर भीड़ एकत्रित कर रहे थे और घरों से बिना वजह बाहर घूम रहे थे। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने धारा 188 व 269 के तहत मुकदमा कायम किया है। पुलिस ने शनिवार की शाम को अलीगढ़ रोड पर फ्लैग मार्च निकाल कर यह संदेश भी दिया कि लोग बिना वजह घरों से बाहर न निकलें। इधर, पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया और काफी वाहनों के चालान भी किए।
विज्ञापन

पुलिस ने मास्क बांटे
कोतवाली निरीक्षक सदर जगदीशचंद ने कई स्थानों पर चे किंग की। उन्होंने बिना मास्क के घूम रहे लोगों को चेताया और उन्हें मास्क भी वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें