फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की मौत पर बवाल: थाने पर पथराव करने वालों पर कार्रवाई, 12 महिलाओं समेत 26 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Feb 2026 10:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ग्रामीण भड़क उठे और पुलिस व मुरसान थाने पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने थाने में भागकर जान बचाई। पुलिस ने थाने पर पथराव करने वाले लोगों के विरुद्ध थाना मुरसान पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मुरसान में घर के बाहर खेल रहे बालक यश (ढाई वर्ष) की 7 फरवरी दोपहर कार की चपेट में आकर हुई मौत के बाद मुरसान में बवाल हो गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कार सवारों पर कार्रवाई के लिए थाने के सामने शव रखकर मुरसान-राया मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


इस दौरान बल प्रयोग की आशंका पर ग्रामीण भड़क उठे और पुलिस व मुरसान थाने पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने थाने में भागकर जान बचाई। पुलिस ने थाने पर पथराव करने वाले लोगों के विरुद्ध थाना मुरसान पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस 9 फरवरी देर रात को 12 महिलाओं सहित 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये हुए गिरफ्तार
1.निन्नूमल पुत्र लाखन सिंह निवासी आर्यसमाज रोड कस्वा मुरसान जनपद हाथरस 
2.कमल सिंह पुत्र सोवरन सिंह निवासी किला मढैया थाना मुरसान जनपद हाथरस 
3.रमन पुत्र हरप्रसाद निवासी किला मढैया थाना मुरसान जनपद हाथरस 
4.काका पुत्र कालीचरन निवासी किला मढैया थाना मुरसान जनपद हाथरस 
5.संतोष पुत्र लालाराम निवासी किला मढैया थाना मुरसान जनपद हाथरस 
6.राहुल पुत्र हर प्रसाद निवासी किला मढैया थाना मुरसान जनपद हाथरस 
7.गोपाल पुत्र भजनलाल निवासी किला मढैया थाना मुरसान जनपद हाथरस 
8.छोटेलाल पुत्र कालीचरन निवासी किला मढैया थाना मुरसान जनपद हाथरस 
9.हरी सिंह पुत्र लालाराम निवासी किला मढैया थाना मुरसान जनपद हाथरस 
10.लवकुश उर्फ लप्पू पुत्र राकेश कुमार निवासी किला मढैया थाना मुरसान जनपद हाथरस 
11.गोपाल पुत्र बढे निवासी किला मढैया थाना मुरसान जनपद हाथरस 
12.राम बाबू पुत्र कन्हैयालाल निवासी किला मढैया थाना मुरसान जनपद हाथरस 
13.बब्लू पुत्र ओमप्रकाश निवासी किला मढैया थाना मुरसान जनपद हाथरस 
14.धीरज पुत्र बच्चू सिंह नि0 मौहल्ला कस्यप नगर कस्बा व थाना सादाबाद हाथरस 
12 महिलाएं
       
ये पुलिस कर्मी हुए घायल
पथराव में एसएचओ वीपी गिरी के अलावा एसआई महेंद्र सिंह, एसआई कपिल सोलंकी, एसआई महिंपाल, सिपाही सहावीर, शैलेंद्र व किशन सिंह घायल हुए हैं। सीएचसी पर इनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें