फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के विशेष दस्ते (एसओजी) और सिकंदराराऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्षेत्र में फिरौती के लिए हुई अपहरण की घटना में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस के अलावा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल और स्कूटी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और थाना सिकंदराराऊ पुलिस की टीम ने हुई फिरौती के लिए अपहरण की घटना में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामी शातिर हिस्ट्रीशीटर बदमाश ऊधौ उर्फ ऊधम सिंह पुत्र गंगा सिंह यादव निवासी मोहल्ला अहीरान थाना हसायन हाल निवासी ग्राम नावली थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक यामाहा मोटरसाईकिल आर15 बिना नंबर (रंग काला), एक नीले रंग की स्कूटी टीवीएस जुपिटर बिना नंबर की बरामद की गई है। इस संबंध में थाना पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और थाना हसायन में बतौर हिस्ट्रीशीटर दर्ज है। उसके खिलाफ जनपद में चोरी, लूट, अपहरण, गैंगेस्टर आदि जैसी संगीन धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें