इस साल भी जिले में एक दिवसीय वृहद पौधरोपण का आयोजन किया जाएगा। इस साल 20 जुलाई को एक दिन में करीब 24.70 लाख पौधों को रोपित किया जाएगा। डीएम ने वन विभाग समेत सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने विभागीय अधिकारियों को पांच-पांच पौधे लगाने के लिए स्थल का चयन करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ. सीपी सिंह ने बताया कि शासन ने कुल 24,70,451 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया है, जिसमें वन विभाग को 6,90,000 और अन्य विभागों को 17,80,451 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। डीएम ने निर्देशित किया कि जिन विभागों ने गड्ढा खोदाई की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई है, वह तत्काल उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को 21 विभागों के माध्यम से पूर्ण कराया जाएगा।