फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चोरी के मामले में 24 दिन का कारावास

Wed, 05 Feb 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष थिरानियां के न्यायालय ने चोरी के एक मामले में एक आरोपी को दोषी करार देते हुए 24 दिन के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन




थाना सादाबाद में एक भैंस व पड़िया चोरी करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के बाद विवेचक ने अभियुक्त राकेश कुमार व एक अन्य अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया।


इस मामले की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष थिरानियां के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने आरोपी राकेश निवासी नरहोली थाना सैफई जनपद इटावा को दोषी करार देते हुए 24 दिन के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर चार हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें