सुबह नौ बजे से विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों ने दिक्कत झेली। हालात यह रहे कि जिन घरों में इन्वर्टर बंद हो गए। अन्य जिलों से एक घंटे आपूर्ति देने के बाद तीन घंटे तक फिर आपूर्ति बंद की गई।
हाथरस, सासनी में रही ज्यादा दिक्कत
मीताई के 220 केवी विद्युत तार टूटने से सबसे अधिक दिक्कत हाथरस व सासनी में रही। यहां अधिक लोड होने के चलते अन्य जिलों से बहुत कम बिजली मिल सकी। हसायन से बार-बार बिजली सासनी को दिए जाने से दिक्कत सामने आई। सादाबाद क्षेत्र में आगरा से अलग विद्युत लाइन के जरिए आपूर्ति किए जाने से दिक्कत कम रही।