न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के प्रशिक्षण में 11 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इसे लेकर सीडीओ के निर्देश पर कोतवाली हाथरस गेट में एफआईआर दर्ज की गई है।
मंडी समिति परिसर में मंगलवार को मतदान कार्मियों का प्रशिक्षण चला, जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय को मतदान की बारीकियां बताई गईं। प्रशिक्षण में मतदान से जुड़े अन्य सभी कर्मी शामिल हुए, लेकिन यहां पर 11 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।
इनके खिलाफ सीडीओ ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी। एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर 11 मतदान कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
इनके नाम हैं रिपोर्ट में शामिल
रमता शिक्षिका उमावि रोहई, सलमान खान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उमावि कुंडा, महेश अटेंडेंट नगर पंचायत पुरदिलनगर, संजय शर्मा प्रधानाध्यापक, योगेंद्र सिंह शिक्षक, कल्पना, हसीना बेगम, पूजा चौधरी, वंदना यादव, चंद्रपाल, मोहन सिंह के नाम एफआईआर में शामिल हैं।