न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। अनाज घोटाले को लेकर जिला आपूर्ति विभाग की ओर से सितंबर माह में राशन डीलरों की दुकानों का निरीक्षण किया गया है। यहां सितंबर माह में विभाग की ओर से 108 दुकानों निरीक्षण किया गया और इन दुकानों पर स्टॉक और आदि चेक किया गया है। वहीं विभाग की ओर से छह दुकानों पर छापेमारी भी की गई है। यह कार्रवाई आधार कार्ड के द्वारा हुई खाद्यान्न की कालाबाजारी के प्रकाश में आने के बाद विभाग की ओर से की गई है।
वहीं विभागीय अधिकारियों ने एक दुकान को निलंबित भी किया और दो दुकानों को निरस्त किया है। वहीं विभाग की ओर से 24 हजार रुपये प्रतिभूति के रूप में धनराशि जब्त की गई। इस कार्रवाई को लेकर पिछले माह में राशन डीलरों में खलबली मची रही थी।
इतना ही नहीं राशन डीलर हड़ताल पर भी चले गए थे। विभागीय अधिकारियों की मानें तो पारदर्शिता के साथ खाद्यान्न वितरण को लेकर यह कार्रवाई अमल में लाई गई थी। इसकी रिपोर्ट अब उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।