फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंत्री के सामने प्रदर्शन करने वाले सवर्ण परिषद के अध्यक्ष को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी के समक्ष प्रदरर्शन करने वाले सवर्ण परिषद के अध्यक्ष को एसडीएम कोर्ट ने शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया। इधर, राष्ट्रवादी पार्टी ने उसकी गिरफ्तारी पर रोष जताते हुए डीएम को ज्ञापन दिया।

उल्लेखनीय है कि प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी मंगलवार को जब मेला श्री दाऊजी महाराज में एक कार्यक्रम में शामिल थे तभी सवर्ण प रिषद के कुछ पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन देने की कोशिश की और प्रदर्शन किया। इस दौरान हंगामा खड़ा हो गया था। पुलिस ने प रिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया को गिरफ्तार कर लिया था। उसे शांति भंग के आरोप में बुधवार को एसडीएम सदर की कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से जेल भेज दिया गया। इधर, उसकी गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि पंकज की गिरफ्तारी अलोकत्रांतिक तरीके से की गई है। सरकार जनता की आवाज को तानाशाही अपना कर दबा रही है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि पंकज से 48 घंटे में मुकदमा वापस लेकर रिहा नहीं किया गया तो आगे आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में युवा प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत, महाराज सिंह सिसौदिया, चंद्रप्रताप सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजकुमार गुप्ता एड., विष्णु शर्मा, मोहित शर्मा, रघुवीर सिंह, राम गुसाई आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें