फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आज को शिकायर्ता को बुलाया लखनऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। अब फर्जी टिकट मामले में शिकायतकर्ता को 14 सितंबर को फिर लखनऊ बुलाया गया है। हाथरस डिपो से बसों का ट्रिपवाइज संचालन और ईटीएम का रिकॉर्ड मांगा गया है। डिपो के अधिकारी गुरुवार को रिकॉर्ड तैयार कर भेजने में लगे हुए हैं।

बता दें कि बीते दिनों एसटीएफ ने फर्जी टिकट मामले में मुठभेड़ के दौरान करीब 12 लोगों को पकड़ा था और टिकटों में फर्जीवाड़े के खेल का खुलासा किया था। मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। लगातार तारीख पड़ रही हैं। अब फिर से शिकायतकर्ता पंकज लवानिया को 14 सितंबर को लखनऊ बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस डिपो से आगरा, अलीगढ़ और मथुरा रूट की बसों का ट्रिपवाइज रिकॉर्ड और ईटीएम का डाटा मांगा गया है। इस मामले में डिपो के एआरएम जीएस शर्मा से वार्ता करने की कोशिश की गई, वह मीटिंग में थे। इस कारण वार्ता नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें