न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.एपी चतुर्वेदी व डब्लूएचओ को ओएसडी डॉ.आशुतोष अग्रवाल की अगुवाई में गुरुवार को यहां आई टीम ने जिले में टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी ली। टीम ने सहपऊ और मुरसान में अभियान की शिथिलता पर नाराजगी जताई। टीम ने जिला महिला अस्पताल व कोल्डचैन का भी निरीक्षण किया।
टीम ने सभी सीएचसी व पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ सीएमओ ऑफिस में बैठक की। टीम ने टीकाकरण अभियान की जिले में प्रगति जानी और बारी-बारी से सभी ब्लॉकों के बारे में यह देखा कि वहां बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाने की प्रगति क्या है। टीम को मुरसान और सहपऊ में स्थिति ठीक नहीं मिली।
इस पर टीम ने नाराजगी जताई। टीम ने इसके बाद जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां भी अभियान को देखा। टीम ने लेबर रूम का भी निरीक्षण किया। साथ ही यह भी देखा कि बच्चों को टीके लगाए जा रहे हैं या नहीं। टीम ने कोल्ड चैन भी देखी। टीम के साथ सीएमओ डॉ.ब्रजेश राठौर, एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।