फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई से जिले के डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन


चिलचिलाती गर्मी में लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मई से जिले के डेढ़ लाख लोगों को 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी, क्योंकि मीतई 220 केवीए सबस्टेशन में क्षमता वृद्धि का काम अंतिम चरण में चल रहा है। ट्रांसमिशन के अफसरों ने सबस्टेशन में क्षमता वृद्धि के काम का हाल जाना। अधीनस्थों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि मीतई 220 केवीए सब स्टेशन में 160 एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। अब बीते दिनों सौभाग्य योजना में करीब 55 हजार कनेक्शनों का वितरण कर दिया गया है। इससे बिजली उपकरणों पर लोड बढ़ गया।
विज्ञापन


लोगों को 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के लिए 160 के स्थान पर दो सौ एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया गया। मीतई बिजलीघर में 200 एमबीए का एक ट्रांसफार्मर लगाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। जो मई के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। मई से जिले के 62 बिजलीघरों 24 घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई दी जाएगी।

वोल्टेज की नहीं रहेगी समस्या
गर्मियों में लोड बढ़ने के साथ वोल्टेज की समस्या हो जाती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए मीतई सब स्टेशन में एक कैपिस्टर बैंक भी लगा दिया गया है, जो कि वोल्टेज की समस्या को दूर करेगा।

अफसरों ने जाना हाल, दिएनिर्देश
मीतई बिजलीघर पर ट्रांसमिशन के परिचालन निदेशक चंद्रमोहन, मुख्य अभियंता दक्षिण-पश्चिम अजय चौहान, अधीक्षण अभियंता विद्युत वीपीएस यादव, एक्सईएन केके आत्रेय ने क्षमता वृद्धि के काम का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को काम तेजी के साथ निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अब जिले के सभी बिजलीघरों को 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि का का अंतिम चरण में चल रहा है। गर्मियों मे वोल्टेज की समस्या भी नहीं रहेगी।
-केके आत्रेय, एक्सईएन ट्रांसमिशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें