फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन गंज में इंटर लॉकिंग फुटपाथ का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा मोहन गंज में सड़क के दोनों तरफ इंटर लॉकिंग टाइल्स का फुटपाथ बनाए जाने का कार्य शुरू होने वाला है। सीमेंटेड सड़क निर्माण के बाद सड़क के दोनों तरफ लगवाए गए ईट के खरंजों को उखाड़ा जा रहा है। दोनों तरफ से खड़ंजा उखाड़ने के बाद इंटर लॉकिंग टाइल्स फुटपाथ का कार्य शुरू हो जाएगा।

मोहन गंज में कोतवाली के निकट कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने सीमेंटे से समतल करा रखा है। पालिका के अधिकारियों ने जब उसे उखाड़ने का प्रयास किया तो कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। फिलहाल कोई हो हल्ला न हो इसके लिए पालिका कर्मियों ने यह स्थान छोड़ कर अन्य स्थानों से ईट उखाड़ने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इंटर लॉकिंग टाइल्स का फुटपाथ बनाए जाने के लिए लगभग छह माह पूर्व बोर्ड में प्रस्ताव पास हो गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब यह कार्य शुरू हो रहा है। नगरपालिका निर्माण विभाग के जेई केके अग्रवाल ने कहा कि यदि किसी ने अपनी दुकानों के सामने सीमेंट करा रखा है तो वह भी हटाया जाएगा। इंटरलॉकिंग फुटपाथ एक समान बनाया जाएगा। इसमें किसी दबंगई नहीं चलेगी चाहें वह कोई भी हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें