ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
रालोद के पदाधिकारी सोमवार को डीएम से मिले और उन्हें जिले के ग्रामीण इलाकों में खराब पड़ी 46 सड़कों की सूची सौंपी। पदाधिकारियों ने इन सड़कों की मरम्मत कराए जाने की मांग की, जिससे कि ग्रामीणों का सफर सुगम बन सके और आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर ब्रेक लग सके।
रालोद के पश्चिमी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी और जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने डीएम को सौंपी गई सूची में रजवाह कुरसंडा की पटरी, रजवाहा खंदौली की पटरी, जुगसना रजवाह की पटरी, ऊंचागांव, करसौरा, धानौटी, बिसावर मार्ग, मई बल्देव मार्ग, बिसावर पचावरी मार्ग, कंजौली गोविंदपुर मार्ग, मई तसींगा नया बाग मार्ग, बिसावर, नगला राजा, चहत्तर तिल्हू मार्ग, अभयपुरा, नानऊ, नगला केहरी मार्ग, नगला दुर्जिया, सौरई मार्ग, नगला कली बटपुरा मार्ग, जैतई गढ़ी नौकस मार्ग, सिखरा आबादी भाग, सहपऊ महरारा नवलपुर मार्ग, सहपऊ लोधई, सुल्तानपुर मार्ग, सहपऊ बाईपास मार्ग, सादाबाद, गढ़ी आशा, कुरसंडा मार्ग, सहपऊ नगला बिहारी कौंकना मार्ग, सादाबाद बहरदोई मार्ग, महामौनी पदू मार्ग, नगला सलेम, दोहई, उघैना मार्ग, मानिकपुर इसौंदा मार्ग, बहादुरपुर देवकरन मार्ग, मानिकपुर ढकपुरा मार्ग, मंस्याकंला नगला ठाड़ा मार्ग, नौगांव नगला पटरी मार्ग, गुरसौटी नगला मोहकम रजवाहा मार्ग, मंस्या पुसैनी मार्ग, गौजिया सुखा मार्ग, नगरिया से सुर्तिया मार्ग, मुरसान, उदयभान आबादी मार्ग, दर्शना से बगुली मार्ग, कोटा से बरामनी मार्ग, कलेक्ट्रेट से तोछीगढ़, नगला नंदराम से असरोई मार्ग, कोटा से गारबगढ़ी मार्ग, महामौनी से भगतुआ मार्ग, कोरना से रोहई मार्ग और नगला सिंघी से असरोई मार्ग सहित कुल 46 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है, जिससे कि किसानों, ग्रामीणों का गांव तक का सफर आसान और सुगम हो सके।