फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा ज्ञानोत्सव में 10 छात्र व 10 छात्राओं को किया सम्मा

विज्ञापन
बीआरसी पर आयोजित मिशन प्रेरणा के तहत सम्मानित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ बीआरसी पर बृहस्पतिवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 10 छात्र व 10 छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका चेयरमैन सरोज देवी व खंड शिक्षा अधिकारी बीएन दैपुरिया ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में लिंग संवेदीकरण दीक्षा व रीड एलांग एप के बारे में बताया गया। इस दौरान आठ शिक्षक-शिक्षिकाओं को कायाकल्प के अंतर्गत सभी 14 पैरामीटर पूरे करने व 12 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिशन प्रेरणा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में कृष्णकांत कौशिक, किशन, महेश, प्रवीण द्विवेदी, पूर्णिमा शर्मा, कल्याण सिंह, अशोक कुमार, मुकेश, चंद्रप्रकाश, कपिल, अभिषेक, आमिर, अमन सक्सेना, शिखा कौशिक, मोहसिन, आलोक कुमार, नीलम शर्मा, शिप्रा सिंह, यासमीन अख्तर, मुनेश शर्मा, धर्मेन्द्र त्यागी, तिलक सिंह, प्रमोद कुमार, शैलेंद्र चौहान, कुलदीप पचौरी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें