फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: एक करोड़ से सादाबाद में लगेंगे 250 केवीए के 20 नए ट्रांसफॉर्मर, 10 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

Tue, 16 Dec 2025 12:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नए ट्रांसफॉर्मर गांधी पार्क, माधव कॉम्पलेक्स के सामने, मोहल्ला व्यापारियान, राया तिराहा, ताज बॉडी, जैन पैलेस, उस्मान गंज के अलावा अन्य कई स्थानों पर लगाए जाएंगे। इन ट्रांसफॉर्मरों को स्थापित करने के लिए प्लांट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद नगर की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बिजली महकमे द्वारा बिजनेस प्लान वर्ष 2025-26 के तहत नगर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से 250 केवीए क्षमता के 20 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इनके लगने के बाद नगर के लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी।

विज्ञापन


वर्तमान में नगर में 250 केवीए क्षमता के कुल 24 ट्रांसफॉर्मर संचालित हैं, जो बढ़ते लोड के कारण अक्सर ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 20 नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 44 हो जाएगी, जिससे बिजली आपूर्ति का दबाव कम होगा और फॉल्ट व ट्रिपिंग की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।

विद्युत निगम ने इन नए ट्रांसफॉर्मरों को स्थापित करने के लिए नगर में जगह-जगह प्लिंथ (प्लांट) का निर्माण शुरू करा दिया है। नए ट्रांसफॉर्मर लगने से पहले से लगे ट्रांसफॉर्मरों पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार भी कम होगा। इससे लो वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और उपकरण खराब होने जैसी समस्याओं में सुधार आने की उम्मीद है।

बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत यह नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे, जिससे नगर में निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। कार्य पूर्ण होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज के साथ अधिक भरोसेमंद बिजली आपूर्ति मिलेगी, जिससे घरेलू, व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। -अमित कुमार, एक्सईएन, सादाबाद।

विज्ञापन

यहां लगेंगे नए ट्रांसफॉर्मर
अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि नगर में 250 केवीए के नए ट्रांसफॉर्मर गांधी पार्क, माधव कॉम्पलेक्स के सामने, मोहल्ला व्यापारियान, राया तिराहा, ताज बॉडी, जैन पैलेस, उस्मान गंज के अलावा अन्य कई स्थानों पर लगाए जाएंगे। इन ट्रांसफॉर्मरों को स्थापित करने के लिए प्लांट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस काम के पूरा होते ही नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें