फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.93 लाख लोगों ने जिले से शासन को भेजी स्वच्छता की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
2.93 लाख लोगों ने दिया स्वच्छता का फीडबैक
विज्ञापन

स्वच्छाग्रहियों के माध्यम से ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के तहत जिले से 2.93 लोगों ने फीडबैक दिया। इसके तहत जिले भर के अधिकारी और कर्मचारी आम जन को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। स्कूल-कॉलेजों के साथ ग्राम पंचायतों में स्वच्छाग्रहियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करते हुए एप के माध्यम से फीडबैक दिया जा रहा है।
शासन की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण -2019 के तहत ऑनलाइन एप के माध्यम से स्वच्छता का फीडबैक लिया जा रहा है। इस फीड बैक को लेकर जिला प्रशासन व संबंधित विभाग की ओर से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद अब तक जिले से 2.93 लाख लोगों ने फीडबैक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में प्रथम स्थान पाने के लिए संबंधित विभाग की ओर से अथक प्रयास किए जा रहे हैं। फीडबैक को लेकर विभागीय अधिकारी मॉनीटरिंग में लगे हुए हैं। ग्राम स्तरीय सभी अधिकारियों को फीडबैक में दिलाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें