फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान की दूसरे चरण की होगी 5 मार्च तक फीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों की डाटा फीडिंग का काम लगातार चल रहा है। अब शासन स्तर से दूसरे चरण में किसानों के डाटा को फीड किए जाने की अंतिम तिथि पांच मार्च तय कर दी गई है। तिथि तय होने के बाद विभाग की ओर से डाटा फीडिंग का काम तेज कर दिया गया है।

जिले में प्रथम चरण में 47,376 किसानों को इस योजना का लाभ मिला था। अब जिला प्रशासन की ओर से प्रतिदिन डाटा को फीड कर सत्यापन करने के लिए प्रदेश पर भेजा जा रहा है। वहां डाटा का सत्यापन होने के बाद केंद्र के लिए भेजा जा रहा है। वहीं दूसरे चरण में जिन किसानों को पहले चरण में दस्तावेजों में कमी की वजह से लाभ नहीं मिल पाया था, उन किसानों के दस्तावेजों की कमी को दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि किसान अपने घोषणा पत्र सहित आधार कार्ड, बैंक खाते की डिटेल, खतौनी सभी दस्तावेजों को चार मार्च तक लेखपालों को मुहैया करा दें, ताकि उनका डाटा फीड कर योजना का लाभ दिलाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें