फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल को अब जिला प्रशासन ने अवैध करार दिया है और स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि अब कोई कर्मचारी हड़ताल पर रहा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एडीएम रेखा एस चौहान ने शासन के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि कर्मचारियों की हड़ताल उच्च न्यायालय के आदेश के तहत अवैध है और इस पर पूरी तरह के रोक है। सभी कर्मचारी तय समय से अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि इसके बाद भी किसी कर्मचारी ने हड़ताल की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यालय अध्यक्षों के निर्देश दिए हैं कि वह कर्मचारियों की उपस्थिति अपने कार्यालय में चेक करें और उन्हें इस बारे में शुक्रवार को दोपहर साढ़े 11 बजे उनके कार्यालय को अवगत कराएं। साथ ही धरना व प्रदर्शन करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि इस समय जिले में धारा 144 लागू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें