फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने डॉ.आंबेडकर के मिशन का सौदा कर की करोड़ों की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


रेलवे पीएससी बोर्ड के चेयरमैन रमेशचंद रत्न ने बसपा सुप्रीमो मायावती को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि बसपा सुप्रीमो ने बाबा साहब डॉ.आंबेडकर के मिशन का सौदा कर करोड़ों रुपये की कमाई की है। उन्होंने कहा कि बसपा और सपा का गठबंधन फिर शून्य पर सिमट कर रह जाएगा और देश में फिर अगली सरकार प्रचंड बहुमत से भाजपा की ही बनेगी। रत्न ने अपनी यह इच्छा भी जाहिर की कि वह हाथरस से जनप्रतिनिधि बनना चाहते हैं। वह अपने निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बसपा में टिकट बेचे जाते हैं। मायावती के भाई और भतीजे अब बसपा में आ गए हैं और बसपा सुप्रीमो मायावती ने टिकट बेचकर जो करोड़ों की संपति कमाई है। उसका इस्तेमाल मायावती के यही भाई-भतीजे ही कर रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने बाप का सगा न हुआ, वह देश का क्या सगा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को उन्होंने कुनबे की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बसपा, सपा प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां हैं। भाजपा में ही लोकतंत्र है और जनता फिर चाहती है कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर भाजपा की सरकार बने। एक सवाल के जवाब में उन्होेंने कहा कि वह चाहते हैं कि उन्हें हाथरस से जनप्रतिनिधि बनने का मौका मिले, जिससे कि वह हाथरस के लोगों की और सेवा कर सकें और यहां का और ज्यादा विकास करा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें