न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शासन स्तर से दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण के तहत जिले की दो ग्राम पंचायतों का किया गया था। अब इन चयनित ग्राम पंचायतों का मंगलवार को प्रदेश सरकार की टीम ने दौरा किया। यहां निरीक्षण के दौरान पुरस्कार के मानकों का आकलन किया। वही ग्रामीणों से भी इस संबंध में वार्ता की।
जिले के मुरसान ब्लॉक की ग्राम पंचायत खुटीपुरी और सादाबाद की ग्राम पंचायत बिसावर का दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के चयन हुआ था। यहां जिला स्तर से आठ ग्राम पंचायतों का चयन करके शासन को भेजा गया था। शासन स्तर से इन्हीं दो ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया था।
अब इन ग्राम पंचायतों के भौतिक सत्यापन को लेकर प्रदेश स्तर से टीम ने जिले में पहुंचकर दौरा किया। टीम में आर्यन कुशवाहा और हिमांशु त्यागी ने मानक के आधार दोनों ग्राम पंचायतों का आकलन किया। टीम सदस्यों ने बताया कि अब इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद केंद्र की टीम इन ग्राम पंचायतों को दौरा करेगी।