फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 सूत्री मांगों को लेकर गरजे विद्युत कर्मी

Fri, 03 Jun 2016 11:47 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ओढ़पुरा बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। यूपी बिजली कर्मचारी संघ की केंद्रीय कमेटी लखनऊ के आह्वान पर गुरुवार को पूर्व प्रस्तावित चरणबद्ध आंदोलन के तहत संगठन की स्थानीय कमेटी के नेतृत्व में ओढ़पुरा बिजली दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन


अध्यक्षता सेवानिवृत वरिष्ठ पदाधिकारी उमाशंकर शर्मा और संचालन संगठन के जिला महामंत्री राजबाबू सारस्वत ने किया। जिलाध्यक्ष आरसी उपाध्याय ने संगठन की सभी 19 सूत्री मांगों को मानते हुए कर्मचारी समस्याओं का समाधान करने का आह्वान यूपी पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और प्रमुख सचिव ऊर्जा से किया, अन्यथा प्रभावी आंदोलन करने के लिए सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि संगठन की प्रमुख मांगों में 10 फरवरी 2015 की घटना से संबंधित फर्जी मुकदमे को वापस लेने, संविदा कर्मियों को वेतन विभाग द्वारा सीधे चेक से भुगतान किए जाने, समयबद्ध वेतनमान विसंगति अभियंताओं की भांति दूर किए जाने सहित आदि मांग हैं। 
धरना-प्रदर्शन में रामवीर सिंह, भगवान स्वरूप, अनिल कुमार, सोनू वर्मा, रणधीर सिंह, मुकेश कुमार, राजू, उमाशंकर शर्मा, अभिषेक, रमेश कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार, चरन सिंह, ओमवीर सिंह, केपी सिंह, अशोक कुमार, विनोद शर्मा, शिवशंकर शर्मा, सतेंद्र मोहन, कैलाशचंद्र, जीपी शर्मा, ललित कुमार, चंद्रभान वर्मा, राजीव शर्मा, अशोक कुमार, आरपी शर्मा, चरन सिंह, मीना, शशी शर्मा, सतेंद्र मोहन, ललितेश कुमार, अंबरीश कुमार, लेखराज सिंह, रामेश्वर दयाल, रामकुमार, सतीश कुमार, जयप्रकाश, कन्हैयालाल, हरीश वशिष्ठ, सुरजीत सिंह, प्रेमपाल सिंह, उपदेश कुमार, भगवान सिंह आदि काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें