फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी घी के182 टिन सीज, तीन नमूने भरे

Mon, 10 Jul 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हाथरस। 
विज्ञापन
सैंपल - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
किला स्टेशन रोड स्थित फर्म गोपालदास कल्याणदास पर एफडीए की टीम ने सोमवार को छापा मारा। यहां टीम ने देसी घी के तीन नमूने संग्रहित किए। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा जाएगा। कार्रवाई के दौरान 182 टिन देसी घी को सीज कर दिया गया। 
विज्ञापन


डीओ डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी   हरींद्र सिंह ने बताया कि यह फर्म त्रिलोकीनाथ निवासी मेंडू रोड की थी। इस फर्म से परमब्रांड घी, मॉर्निंग डेयरी ब्रांड घी और बिना ब्रांड के घी सहित कुल तीन नमूने संग्रहित किए गए। मौके पर एफएसएआई 2006 की धारा 31(1) के अनुसार घी निर्माण व बिक्री का लाइसेंस नहीं पाया गया। 

मौके पर परम घी के 200 टिन, मॉर्निंग डेयरी के 100 टिन और बिना ब्रांड के 82 टिन मिले। मॉर्निंग डेयरी के टिन पर बैच नंबर व निर्माण तिथि नहीं पाई गई। इस कारण 182 टिन घी को सीज कर फर्म मालिक को सौंप        दिया गया। टीम में एफएसओ महावीर सिंह    प्रेमी, राकेश कुमार, मुनेंद्र सिंह राना आदि    मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें