ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के छात्र आकाश चौधरी ने द इंटेलीजेंस ओलंपियाड प्रतियोगिता में देश में सातवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता गत वर्ष सीबीएसई से संबद्ध देश के एक हजार स्कूलों में आयोजित हुई जिसमें लगभग 60 हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने छात्र आकाश चौधरी को प्रमाणपत्र, मेडल व गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं परीक्षा के अन्य प्रतिभागी बच्चों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य ने कहा कि परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। जो मेहनत करते हैं वही विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गोविंद उपाध्याय, दीपिका वार्ष्णेय, छाया उपाध्याय, सीमा जैन, लक्ष्मी शर्मा, निधि अग्रवाल, श्रवण वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, स्वतंत्र भारद्वाज, आशुतोष शर्मा आदि मौजूद थे।