फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली नहीं आ रही, फसल सूख जाएगी सहाब

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


गत दिनों आए आंधी तूफान ने सादाबाद तहसील के गांव बनारसीपुर में जमकर कहर बरपाया था। तूफान में कई ग्रामीणों के 40 से अधिक टीनशेड उखड़ गए तो कई जगह पेड़ और बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर धराशायी हो गए, लेेकिन गांव में अभी तक बिजली सप्लाई नहीं पहुंची है, जिस वजह से किसानों की फसल सूख रही है। परेशान किसानों ने सोमवार को एसडीएम और तहसीलदार से गुहार लगाई।

किसान रवेंद्र सिंह, जगवीर सिंह ने शिकायती पत्र में कहा कि गांव में अभी तक तूफान से गिरे बिजली के पोलों और ट्रांसफॉर्मर का सर्वे नहीं हुआ है, जिस वजह से बिजली महकमा भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं कर रहा है। तहसील प्रशासन यदि नुकसान का सर्वे कर ले तो बिजली की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान में छह बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर गिर गया था, उसी दिन से बिजली आपूर्ति भी नहीं मिली है, जिससे खेतों में फसल सूखने के कगार पर हैं। तहसीलदार टीपी सिंह ने किसानो की समस्या सुनकर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें