न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आधुनिकता के युग में हाथरस डिपो पीछे चल रहा है। डिपो में पुराने ढर्रे से बसों का संचालन हो रहा है, क्योंकि डिपो में बसों के संचालन के हिसाब से ईटीएम नहीं हैं। 60 इलेक्ट्रॉनिक्स टिकट मशीन (ईटीएम) से 84 बसों का संचालन हो रहा है। इस कारण यात्रियों और चालक-परिचालकों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
निगम के अफसरों को आमदनी को बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देेने की बात कही जाती है, लेकिन हाथरस डिपो वहीं पुराने जमाने के हिसाब से चल रहा है। डिपो में काफी समय से ईटीएम की कमी है। डिपो में 84 बसों के संचालन के मात्र 60 ईटीएम हैं। इस कारण यात्रियों को वहीं पुराना मेनुअल टिकट मिल रहा है।
चालक-परिचालक वे बिल से संचालन को पूरा कर रहे हैं। इसमें कुछ ईटीएम में तकनीकी खामियां हैं। इस कारण चालक-परिचालक काफी परेशान हैं। इस मामले में एआरएम हाथरस डिपो शशी रानी का कहना है कि वह इस समय बाहर हैं। ऑफिस आने पर ही सही स्थिति बता सकेंगी।