फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार घरों को लगेगा बिजली कट का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। बिजली बिल का बकाया जमा नहीं करने वालों के यहां जल्द अंधेरा छाने वाला है। जिले के पांच हजार लोगों को बिजली कट का झटका लगेगा। बकाया वाले पूरे पूरे गांवों की बिजली काटी जाएगी। एक्सईएन खानचंद्र ने सभी एसडीओ जेई को निर्देश दिए हैं।

बता दें कि बिजली महकमे का जिले में करोड़ों रुपये का बकाया है। तमाम कोशिशों के बाद बकाया हाथ नहीं लगा है। अब सरचार्ज सामाधान योजना का क्रियान्वयन हो गया। इसके बाद लोग बिल जमा करने नहीं आ रहे हैं। अब इन बकाएदारों से बिजली महकमा सख्ती से निपटने के मूड में नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन खानचंद्र ने एसडीओ और जेई से साफ शब्दों में कहा कि जिन गांवों से एक रुपया नहीं आ रहा है। उन पूरे पूरे गांव की बिजली काट दी जाए। इसी के साथ जेई और एसडीओ गांवों को चिन्हित कर बिजली काटने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें