फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कॉल पर वरिष्ठ नागरिकों की समस्या को होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के निदान के लिए जिला प्रशासन एक नई पहल करने जा रहा है। अब कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की जा रही है। प्रभारी अधिकारी अंजुम बी ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालय तैयार करने को लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही है।

वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निदान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर पर वरिष्ठ नागरिक अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों के दर्ज होने के बाद उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी को यह शिकायत अग्रसारित की जाएगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और उनकी देखभाल के लिए चल रहे कानून को लेकर एक बुकलेट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बुकलेट में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर जारी गाइडलाइंस को अंकित किया जाएगा। इन बुकलेट को सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए वितरित कराया जाएगा, जिससे वरिष्ठ नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।
---------
वरिष्ठ नागरिकों की समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक बुकलेट तैयार कराई जा रही है।
-अंजुम बी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें