फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ट्रांसफार्मर के ऊपर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, घरों में उपकरण फुंके

Mon, 20 Feb 2023 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बिजली करंट दौड़ने के बाद फुंका फ्रिज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंदपा-हाथरस। चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में बिजली के खंभे पर लगे 40 केवीए के ट्रांसफार्मर में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। जिससे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस कारण लोगों के घरों में विद्युत उपकरण भी फुंक गए। घटना की सूचना पर कोई विभागीय कर्मी व अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे लोगों में रोष हैं।


शहर से देहात तक अधिकांश हाईटेंशन व 33 केवीए की लाइनें बिना सुरक्षा वायर के गुजर रही हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। शनिवार रात 12 बजे 40 केवीए के ट्रांसफॉर्मर के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया।
विज्ञापन



इस कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर के जरिये जिन घरों में बिजली जा रही थी, उनके विद्युत उपकरण भी जल गए। लोगों का हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन




आधी रात से रविवार दोपहर तक गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रही। घटना की सूचना पर विभागीय कर्मी गांव नहीं पहुंचे। इससे लोगों में रोष है। उपखंड अधिकारी गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें