फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दूध, घी और पनीर के 18 नमूने भरे गए

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के दो दिवसीय अभियान में नामचीन डेयरियों से दूध, घी और पनीर के 18 नमूने भरे गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इसी दौरान फास्ट-फूड और नॉन-वेज की दुकानों पर अजीनोमोटो (मोनोसोडियम ग्लूटामेट) व कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल की जांच की गई।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार को सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अल्फा डेयरी से घी के चार और स्किम्ड मिल्क पाउडर के दो नमूने लिए गए। महान डेयरी से घी के दो व स्किम्ड मिल्क पाउडर के चार नमूने लिए गए।
नयागंज स्थित सादाबादिया डेयरी से पनीर और सादाबाद की राधिका डेयरी से दूध का नमूना लिया गया। सासनी के बिजाहरी स्थित जय अंबे डेयरी से दूध व पनीर के नमूने लिए। इसी गांव में दीक्षित डेयरी से भी दूध व पनीर के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14 और 15 जुलाई को यह अभियान चलाया गया, जिसमें पहले दिन मधुगढ़ी और आगरा रोड स्थित नॉन-वेज की दुकानों व जूस प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। स्ट्रीट वेंडर्स को फास्ट-फूड में अजीनोमोटो और हानिकारक खाद्य रंगों के प्रयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। इनका प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें