फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोडवेज की 18 बसें कंडम, भीड़ से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस डिपो में मौजूद कुल 84 बसों में से 18 कंडम हो चुकी हैं। 60 बसों को ही नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। छह बसें क्रम में मरम्मत के लिए वर्कशॉप में रहती हैं। बसों की संख्या कम होने से मुसाफिर परेशान हैं। कंडम हो चुकी बसों को फिलहाल ऑफ रूट श्रेणी में दर्शाया जा रहा है। इन बसों की नीलामी फरवरी में होने की संभावना है।
विज्ञापन

कई रूटों पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ अधिक होने के कारण खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। संख्या कम होने के कारण बसों पर मुसाफिरों का अतिरिक्त दबाव है। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार का कहना है कि बसों की हालत खराब होने के कारण उन्हें मार्ग पर नहीं भेजा जा रहा। फरवरी में इनकी जगह पर नई बसों का आवंटन होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें