फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना की तिथि नजदीक, अभी तक नहीं उतरे पीएम व सीएम के फोटो वाले बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में जिले में द्वितीय चरण में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अधिकारी आचार संहिता का पालन कराने में अभी भी बेपरवाह दिख रहे हैं। हालांकि मतगणना की तिथि भी निकट आ गई है, लेकिन अभी तक जिले से योगी, मोदी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के फोटो लगे बैनर भी नहीं उतर सके हैं।

यहां तक मथुरा रोड स्थित डीएम आवास के निकट विद्युत विभाग की सौभाग्य योजना का बोर्ड लगा हुआ है। इस बोर्ड पर पीएम और सीएम के फोटो भी लगे हुए हैं। इस बोर्ड पर आने-जाने वाले सभी अधिकारियों से लेकर राहगीरों की भी नजर पड़ती है, लेकिन यह बोर्ड आज भी जस का तस लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुरसान के ब्लॉक रोड पर भी लोक निर्माण विभाग को अखिलेश यादव का फोटो लगा बोर्ड आज भी लगा हुआ है, जबकि आचार संहिता की घोषणा के बाद ही डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को उन सभी स्थानों पर योजनाओं के उन बोर्डों को हटाने के निर्देश दिए थे, जिन बोर्डों पर पीएम, सीएम या अन्य बड़े राजनेताओं के फोटो लगे हों। आदेश को अधिकारियों ने उतनी गंभीरता से नहीं लिया, जितना गंभीरता से लिया जाना था। इस कारण यह बोर्ड अभी भी आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें