फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी करेंगे 8 व 9 जनवरी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले ब्लॉक परिसर में जिले भर के ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमार गोस्वामी ने 8 व 9 जनवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय हड़ताल के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर रामकुमार गोस्वामी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, न्यूनतम वेतन 26 हजार किए जाने व संविदा व मानदेय पर कार्यरत आंगनबाडी, आशाओं, रसोइयों, मनरेगा कर्मियों व अन्य जितने भी कर्मचारी हैं, उनको न्यूनतम वेतन 18 हजार करते हुए राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग को लेकर 2 दिवसीय हड़ताल होने जा रही है।
विज्ञापन


इसमें प्रत्येक कर्मचारी का फर्ज है कि अपनी पूरी ताकत से हड़ताल को सफल बनाकर सरकार को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए संदेश दें। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, अटेवा के पदाधिकारियों से भी कहा कि सरकार द्वारा महा हड़ताल रोक कर 2 माह का समय पुरानी पेंशन के लिए मांगा था, जो 24 दिसंबर को समाप्त हो गया है।
विज्ञापन


वहीं जिला संयोजक आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा दीक्षित ने भी न्यूनतम मानदेय 18 हजार किए जाने की मांग करते हुए राष्ट्रीय हड़ताल में सभी आंगनबाड़ी से भाग लेने की अपील की है। बैठक में वारिस अंसारी, रक्षपाल सिंह, इम्तियाज, राजू वाल्मीकि, मुन्नालाल, रवि वाल्मीकि, राकेश बघेल, धारा सिंह, रामबहादुर, लक्ष्मण सिंह आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें