न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से न होने की शिकायतें को गंभीरता से लेते हुए सहायक डीपीआरओ बनवारी सिंह ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने तीन सफाईकर्मियों को सस्पेंड व तीन सफाईकर्मियों को नो वर्क नो पे किया है। वहीं सभी सफाईकर्मियों से स्पष्टीकरण तलब भी किया है।
ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मियों के बारे में ग्राम प्रधानों व एडीओ पंचायतों से रिपोर्ट ली जा रही है। इस रिपोर्ट के आधार पर अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सहायक डीपीआरओ ने अल्लेहपुर चुरसैन में तैनात लक्ष्मण सिंह, गांव वघना में तैनात राजपाल व रामगढ़ में तैनात सचिन को सस्पेंड किया है।
वही मूलचंद कुशवाह, बबिता और बनवारी लाल को नो वर्क नो पे के आदेश जारी किए है। इस कार्रवाई से सभी सफाईकर्मियों में खलबली मच गई है।