न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान में सहयोग नहीं करने वाले 15 स्कूलों को बीएसए ने नोटिस दिया है। निर्देश देते हुए स्कूल संचालकों से कहा है कि सीएमओ से संपर्क कर बच्चों में टीकाकरण करा लें, अन्यथा किसी भी विभागीय कार्रवाई के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
नौ माह से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए मीजल्स रूबेला का विशेष टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसे लेकर शासन से स्थानीय स्तर तक जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को टीका लगवाए जा सकें, लेकिन इन सब बातों को शहर के 15 स्कूल संचालकों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। तभी तो उन्होंने अभी तक अपने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को एमआर का टीका नहीं लगवाया है। इसे लेकर अब बीएसए ने ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किया है, ताकि वे बच्चों को टीका लगवा लें।
इन स्कूलों को दिया नोटिस
श्रीमती इंदिरा गांधी जूनियर हाईस्कूल लक्ष्मी नगर, मोहनलाल विद्या मंदिर डिब्बा गली, मॉडर्न पब्लिक स्कूल जैन गली, ज्ञान भारती जूनियर हाईस्कूल नयागंज, सेंट मैरी पब्लिक स्कूल मोहनगंज, सेंट जोंस पब्लिक स्कूल मोहनगंज, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल मधुगढ़ी, एसके पब्लिक स्कूल सीमा उपाध्याय नगर, एसएलडी पब्लिक स्कूल नवीपुर खुर्द, आदर्श शिक्षा पब्लिक स्कूल खोंड़ा हजारी, करिश्मा एकेडमी पब्लिक स्कूल बालापट्टी, सरस्वती विद्या मंदिर लेबर कॉलोनी, आईएसएम पब्लिक स्कूल नया नगला विष्णुपुरी, जीपीएस इंटनेशनल स्कूल नवीपुर आदि शामिल हैं।
22 दिसंबर को सीएमओ दफ्तर परिसर में हुई बैठक जानकारी प्राप्त हुई है कि 15 स्कूलों ने टीकाकरण नहीं कराया है। इसे लेकर इन स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर एमआर टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा खुद स्कूल संचालक विभागीय कार्रवाई के लिए जिम्मेदार होंगे।
-हरीशचंद्र, बीएसए