फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को परफॉरमेंस ग्रांट पाने की लिए मिला मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। ग्राम पंचायतों को परफॉर्मेंस ग्रांट दिए जाने के लिए शासन स्तर से आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। इसके तहत अब ग्राम पंचायतें 10 सितंबर तक आवेदन कर सकती हैं। यहां जिले से 15 ग्राम पंचायतों को इसकी श्रेणी में लाने की कोशिश की गई थी, लेकिन अभी तक पांच ग्राम पंचायतें परफॉर्मेंस ग्रांट के मानकों को पूरा कर पा रही हैं।

शासन स्तर से ग्राम पंचायतों को 14 वें वित्त आयोग से विकास कार्यों के लिए धनराशि भेजी जाती है। इस परफॉर्मेंस ग्रांट के तहत ग्राम पंचायत को मिलने वाली धनराशि का 10 फीसदी अतिरिक्त दिया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत की आय और ऑडिट पूरा होना बेहद जरूरी है। जिले से 15 ग्राम पंचायतों को आय के मामले में चुना गया था, लेकिन इनमें से भी पांच ग्राम पंचायतें ही ऑडिट करा सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग इन ग्राम पंचायतों का परफॉर्मेंस ग्रांट के लिए आवेदन कर शासन को भेजेगा। जनपद स्तर पर आने वाले आवेदनों का परीक्षण 20 सितंबर तक किया जाएगा। इसके बाद विभागीय स्तर से इन ग्राम पंचायतों की सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें