फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत राज मंत्री से जिले को ओडीएफ घोषित कराने की तैयारी में विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को ओडीएफ घोषित करने के लिए विभाग की ओर तमाम उपाय किए जा रहे हैं। अब विभाग मेला श्रीदाऊजी महाराज में होने वाले पंचायतराज सम्मेलन के मौके पर जिले को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित कराने की भूमिका बना रहा है। यह सम्मेलन दो अक्तूबर को मेला पंडाल में आयोजित होगा।
विभाग इस मौके पर पंचायतराज मंत्री को बुलाने के लिए शासन स्तर पर वार्ता में लगा हुआ। विभागीय अधिकारी जिले को मंत्री के द्वारा ओडीएफ घोषित कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज में दो अक्तूबर को पंचायतराज सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में जिले के सभी ग्राम प्रधान भाग लेते हैं। इस बार इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


डीपीआरओ शहनाज अंसारी ने बताया कि इस सम्मेलन में पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को बुलाने के लिए वार्ता की जा रही है। इस अवसर उन्हीं से जिले को ओडीएफ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग इसे लेकर शासन स्तर से वार्ताओं में लगा हुआ है। पंचायतराज मंत्री के आने से पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी भी सम्मेलन में बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें