लोन कराने के नाम पर पर फौजी से ठग लिए 17 हजार रुपये
आर्मी मैन ने गंगानगर कॉलोनी निवासी व्यक्ति पर लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अलीगढ़ के रामपुर-शाहपुर गांव निवासी आर्मी मैन ने हाथरस की गंगानगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति पर लोन कराने के नाम पर 17 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। इस बात की शिकायत एसपी से करते हुए रुपए वापस दिलाए जाने की मांग की है।
जावेद खान निवासी रामपुर शाहपुर जिला अलीगढ़ इस समय नागालैंड में आर्मी में तैनात है। जावेद ने बताया कि उन्होंने शहर के गंगानगर निवासी एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये का लोन कराने की बात की।
इस लोन को कराने के लिए उस व्यक्ति के एकाउंट में दो बार में पत्नी के बैंक अकाउंट से 17 हजार रुपये स्थानांतरित किए। अब न तो उसने लोन कराई है और न ही लिए हुए रुपयों को वापस कर रहा है। जिसे लेकर आर्मीमैन ने एसपी से शिकायत की है। जिसमें उसने अपने रुपये वापस दिलाए जाने की बात की है।