फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योजना: घपले की जांच को आ सकती है विजिलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। अमृत योजना में घपले के सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। अब विभागीय अधिकारी इस मामले के खुलने के बाद मामले का रफा-दफा करने में जुटे है। वहीं इस प्रकरण में सांसद राजेश कुमार दिवाकर द्वारा टीएसी और विजिलेंस जांच करने के लिए पत्र लिखने के बाद जल्द इस प्रकरण में कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो जल्द ही जिले में विजिलेंस टीम इस प्रकरण की जांच के लिए आ सकती है। अमृत योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में लोगों के घरों तक पेयजल मुहैया कराने के लिए पाइप लाइन डाली गई है। वहीं इस पाइप लाइन को सुरक्षित तरीके से बिछाने के लिए मानक के अनुसार खुदाई की जानी थी, लेकिन यहां विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से मानकों को ताक पर रख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पेयजल सप्लाई के लिए डाली गई एचडीपी लाइन की गुणवत्ता भी मानकों पर खरी नहीं है। यहां तक कि इस पाइप लाइन को डालने के लिए की गई खुदाई में भी मनमानी की गई है। अब इस प्रकरण के सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। यहां तक कि विभागीय अधिकारियों ने मानक के अनुसार धनराशि निर्गत कर ली है। अब इस कारण कई अधिकारियों के कार्रवाई की जद में आने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें