फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 155 लाभार्थियों को मिला लाभ, दी आवास की चाबियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज आगरा रोड पर मेगा/वृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 155 लाभार्थियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष विनय कुमार-तृतीय ने किया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण गांव-गांव और बस्तियों तक पहुंचकर लोगों को उनके अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दे रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित न रहे। सचिव अनु चौधरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज के गरीब, कमजोर, महिला, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और श्रमिक वर्ग तक न्याय और योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर बीएलएस, कस्तूरबा गांधी और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम व जनजागरूकता से जुड़े नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, आयुष्मान भारत योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, कन्या सुमंगला योजना समेत विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र और लाभ वितरित किए गए।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों को डेमो चेक प्रदान किए गए तथा आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता दी गई। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) द्वारा 10 व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा श्रम विभाग की योजनाओं के अंतर्गत श्रम कार्ड, कृषि यंत्र वितरण, ट्राई साइकिल व श्रवण यंत्र आदि भी प्रदान किए गए। शिविर में 38 सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांगजन, श्रमिक एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मेडिकल टीम ने भी स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान कीं। महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों की ओर से उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, अधिवक्ता, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें