फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में आधार कार्ड नामांकन व संशोधन को लगी भीड़, हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। शहर के मुख्य डाकघर में इन दिनों आधार नामांकन और संशोधन का काम चल रहा है। इस कारण हर रोज सुबह से भीड़ लग रही है। शनिवार को आधार कार्ड बनाने वाली मशीन खराब हो गई। इस कारण लोगों ने डाकघर में हंगामा काटा। आधार बनवाने के लिए आए लोग बैरंग लौट आए। सुबह से शाम तक डाकघर पुलिस कर्मी तैनात रहे।

बता दें कि शुक्रवार को डाकघर में आधार कार्ड नामांकन व त्रुटि सही कराने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। इस दौरान लोगों ने कर्मी पर पैसे लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। शनिवार की सुबह डाकघर खुलने के साथ लोगों की भीड़ फिर जमा हो गई। शनिवार को मशीन खराब होने के चलते आधार कार्ड का काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर काफी लोगों ने डाकघर में जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। सुबह से शाम तक तक हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस कर्मी मुख्य डाकघर में तैनात रहे। इस मामले में पोस्टमास्टर रामबाबू सिंह का कहना है आधार कार्ड बनवाने वाली मशीन खराब हो गई थी। इस कारण काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें