फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में हो रहे मरम्मत व निर्माण राेके

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


शहर के रामलीला मैदान के चबूतरे पर चल रहे निर्माण कार्य को शुक्रवार को एसडीएम सदर के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने रुकवा दिया। इन निर्माण कार्यों पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। एसडीएम ने निर्माण कार्य करा रहे लोगों को काम करवाने से पहले आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

शहर के बीचों-बीच सार्वजनिक धार्मिक महासभा का रामलीला मैदान का चबूतरा और एक हॉल बना हुआ है। महासभा का यहां कुछ भवन भी है। महासभा ने इसे कुछ लोगों को किराए पर भी दे रखा है। इसी चबूतरे पर महासभा के तत्वावधान में हर वर्ष रामलीला और रासलीला का मंचन किया जाता है। पिछले कुछ दिनों से यहां निर्माण और मरम्मत का काम चल रहा था।
विज्ञापन


निर्माण और मरम्मत करा रहे लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि वह इसको अपने पैसे से सही कराने का काम कर रहे हैं, जिससे इस ऐतिहासिक स्थल को साफ-सुथरा कर सौंदर्यीकरण कराया जा सके। कुछ लोग इसे कब्जा मान रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि इसी प्रकार मरम्मत आदि के कार्यों के बहाने कुछ लोग पहले ही इस संपत्ति पर अवैधानिक तरीके से कब्जा कर चुके हैं।
विज्ञापन


यह कार्य भी उसी दिशा में एक प्रयास है। एसडीएम सदर अमिताभ यादव का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद काम रुकवा दिया गया है। जो लोग मरम्मत और निर्माण के काम करा रहे थे, उनसे कागजात मांगे गए हैं। कागजात देखने के बाद ही आगे काम कराने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें