हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, सूक्ष्म लघु एवं माध्यम उद्योग, निर्यात प्रोत्साहन विभाग, राजकीय आईटीआई व उप्र कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1510 चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिए गए।
यह लेटर सदर विधायक अंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बांटे। विधायक ने कहा कि कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर प्रगति का जो रास्ता खोला है, उससे वह अपने आने वाले समय में नया मुकाम हासिल कर सकते हैं।
डीएम ने कहा कि रोजगार मेले में 27 औद्योगिक अधिष्ठान व नियोक्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन कराया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई, जिला सेवायोजन अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग अधिकारी, जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन आदि थे।