फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सरकारी जमीन से 15 नीम के पेड़ काटे, वनकर्मियों पर रुपये लेने का आरोप

विज्ञापन
कटे पड़े नीम के पेड़।  स्रोत : ग्रामीण - फोटो : Villagers
विज्ञापन
सासनी। गांव नगला मीसीरिया बसगोई में सरकारी भूमि पर खड़े हरे-भरे नीम के पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है। करीब 15 पेड़ काटे जाने पर वन विभाग के कर्मचारियों पर मिलीभगत और रुपये लेने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने वन दरोगा तृप्ति पर 15 हजार और रेंजर अमित गौड़ पर 25 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। वहीं, किसान हरिओम चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने पेड़ ठेकेदार बबलू निवासी नगला जार को 28 हजार रुपये में बेचे थे। उन्होंने वन दरोगा को 20 हजार रुपये देने की बात भी कही। किसान का आरोप है कि वन दरोगा ने कोतवाली में 35 हजार रुपये देने पर मामला खत्म करने की बात कही थी। ठेकेदार के साथी भरत सिंह ने पेड़ खरीदने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने केवल मजदूरी पर कटान किया था और भुगतान भी नहीं मिला।
वन दरोगा तृप्ति ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि मामले में एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। रेंजर अमित गौड़ ने बताया कि 11 पेड़ काटे गए हैं, लगाए गए आरोप निराधार हैं। कोतवाल विपिन चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें