फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 15-18 आयु वालों को के टीकाकरण की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर 15-18 साल के किशोरों का आज से टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए जिले भर के सीएचसी, जिला महिला अस्पताल, सीएमओ दफ्तर परिसर स्थित नगरीय स्वास्थ्य इकाई को केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर व 60 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को 10 जनवरी से कोरोना का एहतियाती टीका लगाए जाने की शुरुआत की जाएगी।
टीका लगवाने के लिए पात्र लाभार्थी कोविन पोर्टल पर नया अकाउंट रजिस्टर करके अथवा पहले से मौजूद अकाउंट पर लॉग इन करके अपना स्लाट बुक कर सकेंगे। साथ ही सभी लाभार्थियों के लिए वेब पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 15-18 वर्ष वालों को को-वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिले के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला महिला अस्पताल और सीएमओ दफ्तर परिसर स्थित नगरीय स्वास्थ्य इकाई को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर यह टीका बिल्कुल मुफ्त लगाया जाएगा। 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर व 60 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को कोरोना के एहतियाती टीका लगाए जाने की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले की प्रत्येक सीएचसी, दो शहर एक मधू गढ़ी और दूसरा जिला महिला अस्पताल में 15-18 वर्ष वालों के लिए कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर को-वैक्शीन का टीका लगाया जाएगा। तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष उम्र वाले किशोरों को टीकाकरण की शुरुआत हो रही है। - डॉ. विजेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें