फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर भेजे गए शीतगृहों पर रह रहे 142 मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

लॉक डाउन में शीतगृहों पर फंसी लेबर को उनके घर भेजे जाने का कार्य लगातार जारी है। शनिवार को भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चार शीतगृहों पर फंसे 142 मजदूरों को जम्मू कश्मीर क्षेत्र में उनके घर के लिए निजी बसों से रवाना किया गया।
सेवक कोल्ड स्टोर बढ़ार के 43, त्यागी कोल्ड स्टोर के 37 और ओम शीतगृह के 14 मजदूरों को कठुआ में उनके घर वापस भेजा गया। इसी तरह एचपी कोल्ड स्टोर बास अमरू के 48 मजदूरों को भी ऊधमपुर के उनके घर निजी बसों के जरिए वापस भेजा गया। बसों को रवाना करने के दौरान एसडीएम राजेश कुमार, नायब तहसीलदार अजय कुमार संतोषी, आरआई डीसी पौरूष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर फंसे 55 लोगों की भी हुई घर वापसी
मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर फंसे 55 लोगों को भी प्रशासन द्वारा उनकी घर वापसी कराई गई। सरकारी बसों द्वारा 37 लोगों को प्रयागराज और 18 लोगों को चंदौली के लिए रवाना किया गया। यह दो बसें रोडवेज बस स्टेंड सादाबाद से रवाना हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें