न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
मानसून की पहली बारिश में किला स्टेशन से वाटर वर्क्स रेलवे क्रॉसिंग के निकट बन रहा नाला ध्वस्त हो गया। नगर पालिका नाला निर्माण के लिए 5 लाख 82 हजार की लागत से ठेकेदार से नाला का निर्माण कराया जा रहा है। मानसून की जब पहली बारिश आई तो नाला कई स्थानों से धराशाई हो गया। सीमेंट उखड़ गया और नाले की बाउंड्रीवाल भी टूट गई।
लोगों का कहना था कि नाला निर्माण में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री नहीं लगाई गई होगी इसी कारण नाला चालू होने से पहले ही टूट गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य का कहना है कि नाले का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। नाला निर्माणाधीन है। छह लाख रुपये नाले की अनुमानित लागत है।
निर्माण के दौरान ही यदि नाला टूट गया है तो यह ठेकेदार की जिम्मेदारी है। नाले के दोनों तरफ अभी मिट्टी नहीं डाली गई है। हो सकता है इसी कारण नाला धराशाई हो गया है। ठेकेदार को जब तक भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक की वह नाला पूरी मानक के अनुरूप नहीं बनाता है।