नगर पंचायत पुरदिलनगर के लिए राहत की खबर है। सड़क, नाली निर्माण और लाइट के लिए 1.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द ही छह सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी। नाली निर्माण कराया जाएगा, जिससे बरसात में जलभराव और कीचड़ से निजात मिलेगी। नगर के चौराहों और प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाईं जाएंगी। जिससे अंधेरे की परेशानी दूर होगी।
नगर पंचायत द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार सबसे अधिक धनराशि सड़क व प्रकाश व्यवस्था पर खर्च की जाएगी। 60.56 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण किया जाएगा। वहीं 12.5 मीटर ऊंचाई की 18 हाईमास्ट लाइटें 16.38 लाख रुपये की लागत से लगाई जाएंगी।
इसके अतिरिक्त नगर पंचायत परिसर में 2000 मीटर विद्युत तारों पर 8.83 लाख रुपये खर्च होंगे। साथ ही नगर के विभिन्न हिस्सों में 16 मीटर ऊंचाई की 84 हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी, जिन पर 55.79 लाख रुपये खर्च प्रस्तावित है। अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जल्द ही स्वीकृति के आधार पर टेंडर प्रकिया शुरू करा दी जाएगी।
इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण 60.56 लाख रुपये।
12.5 मीटर ऊंचाई की 18 लाइटें 16.38 रुपये।
नगर पचांयत परिसर में 2000 मीटर तारों की आपूर्ति 8.83 लाख रुपये।
16 मीटर ऊंचाई की 84 लाइटें 55.79 लाख रुपये।
कुल लागत 1.41 करोड़ रुपये।