फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi: ई केवाईसी के बिना नहीं आएगी 13वीं किस्त, हाथरस में 56 हजार से अधिक की अटक सकती है निधि

Mon, 30 Jan 2023 08:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हाथरस के करीब 1.80 लाख किसानों को लाभ दिया जा रहा है। जिले में 56778 खातों के ई-केवाईसी और 29793 किसानों का आधार फीडिंग लंबिंत हैं। भू-लेख अंकन 32732 किसानों का लंबित है।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना ई केवाईसी के किसानों के बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त नहीं भेजी जाएगी। ऐसे में कृषि विभाग के अधिकारी किसानों के डाटा का सत्यापन करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

 
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हाथरस के करीब 1.80 लाख किसानों को लाभ दिया जा रहा है। इन किसानों को योजना की 13वीं किस्त जल्द ही जारी की जाएगी। इसे लेकर कृषि विभाग की ओर से किसानों की ई-केवाईसी, एनपीसीआई आदि को पूर्ण कराया जा रहा है। 

उप कृषि निदेशक हंसराज ने बताया कि जिन पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की आधार सीडिंग या एनपीसीआई नहीं हो पाई है। वह किसान अपनी सुविधानुसार इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अपना नया खाता खुलवा लें, ताकि अगली किस्त का भुगतान किया जा सके। 
विज्ञापन


पीएम किसान योजना के लाभार्थी ई-केवाईसी कराने के लिए डाकखाने में जाकर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर भी अपडेट करा लें। जिले में 56778 खातों के ई-केवाईसी और 29793 किसानों का आधार फीडिंग लंबिंत हैं। भू-लेख अंकन 32732 किसानों का लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें